Loading...

हादसे के बाद मौके से फरार हुआ ट्रक चालक गिरफ्तार, महिला की हो गई थी मौत

By Ankita Published: 17 Mar 2024, 6:37 PM | Updated: 17 Mar 2024, 6:37 PM 1 min read

कालाअंब में दिया था हादसे को अंजाम, पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक

HNN/ नाहन

बीते दिनों सिरमौर के कालाअंब में हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हुए ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक 13 मार्च को नाहन के साई अस्पताल के समीप रहने वाली अंजलि ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि शाम करीब 5:40 बजे जब वह नाहन से मैनथापल में चंदेल ढाबा के पास पहुंची तो सड़क के बांई तरफ कृष्णावती नाम की महिला मृत अवस्था में पडी हुई थी।

माहिला को किसी अज्ञात वाहन (ट्रक) ने टक्कर मारी थी और वाहन चालक अपने ट्रक सहित मौका से फरार हो गया था। दुघर्टना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना कालाअंब की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने ट्रक की तलाश के लिए पूछताछ शुरू की और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। कैमरों की मदद से पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक का नंबर HP17D-8033 पाया गया।

लिहाजा पुलिस ने चालक (मालिक) सनदेव सिंह गांव व डाकघर पुरुवाला, कांशीपुर तहसील पांवटा साहिब को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लिया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि की है।

Tags: