Loading...

हाब्बन निवासी व्यक्ति की उपचार के दौरान आईजीएमसी शिमला में मौत

हिमाचलनाउ डेस्क • 3 May 2025 • 1 Min Read

राजगढ़, 3 मई: राजगढ़ के हाब्बन गांव के निवासी 45 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र जालम सिंह का आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीतम सिंह को 1 मई, 2025 की सुबह उनकी पत्नी ने घर के पास बेहोश पाया था। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सोलन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, 2 मई की शाम को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ पुलिस की टीम आईजीएमसी शिमला पहुंची। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की विस्तृत जांच अभी जारी है।