लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हायर ग्रेड-पे पर विचार नहीं, वित्तीय प्रबंधन में जुटी सरकार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 20 दिसंबर 2024 at 8:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कर्मचारियों को हायर ग्रेड-पे देने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। विधानसभा के विंटर सेशन में भाजपा विधायक विनोद कुमार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में हायर ग्रेड-पे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया था। 14 अक्तूबर 2022 को हुई कैबिनेट बैठक में इस विषय पर कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

सरकार ने यह भी कहा कि 28 दिसंबर 2021 को जारी अधिसूचना के तहत विभिन्न विभागों के कुल 9,429 कर्मचारियों को नियमित किया गया। हालांकि, 6 सितंबर 2022 की अधिसूचना के अनुसार, हायर ग्रेड-पे का लाभ केवल उन्हीं कर्मचारियों पर लागू होता है, जिनकी नियुक्ति 3 जनवरी 2022 से पहले हुई थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वर्तमान में हायर ग्रेड-पे को लेकर कोई नया प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है।एक अन्य सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के एरियर की दो किश्तें अदा की जा चुकी हैं। इन किश्तों पर सरकार ने 824 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय स्थिति मजबूत होने पर जुलाई 2022 से देय चार प्रतिशत डीए जनवरी 2023 से दिया जाएगा।वित्तीय प्रबंधन को लेकर सरकार ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं।

भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल के सवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय प्रबंधन की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि कर्मचारियों को भविष्य में उनके अधिकार समय पर मिल सकें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]