Loading...

हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, डेढ़ से दो करोड़ रुपए का सामान जलकर राख

SAPNA THAKUR • 25 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगडा

जिला कांगडा के उपमंडल नूरपुर के गनोह में हार्डवेयर की दुकान आग की भेंट चढ़ गई जिससे दुकानदार को भारी नुक्सान हुआ है। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। आगजनी की इस घटना में डेढ़ से दो करोड रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।

हालांकि अभी तक दुकान में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जानकारी के अनुसार रतिक महाजन की हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई। लोगों ने जब दुकान से धुआं उठता देखा तो मालिक को सूचित किया साथ ही अग्निशमन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परंतु तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। आधी रात को हुए इस अग्निकांड की आग आज सुबह तक ही बुझ पाई।