लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिंदू जागरण मंच ने वन विभाग पर गौ हत्यारे को संरक्षण देने का लगाया आरोप

हिमाचलनाउ डेस्क | 2 अप्रैल 2025 at 5:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सचिन ओबेरॉय बोले अवैध डेरे से बरामद हुए खैर के मोछों पर वन विभाग ने लगाया केवल ₹500 का जुर्माना

गौ हत्यारों के अवैध डेरों से खैर के मोछे मिलने पर वन विभाग की कार्यवाही पर हिंदू जागरण मंच ने असंतोष जाहिर किया है। वन विभाग के द्वारा 43 खैर के मोछे बरामद होने के बावजूद आरोपियों पर केवल ₹500 का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है।
वन विभाग कि इस कार्यवाही को लेकर हिंदू जागरण मंच ने विभाग पर सांठगांठ का आरोपभ लगाया है।
बुधवार को पांवटा साहिब डीएफओ कार्यालय के बाहर हिंदूजागरण मंच के पदाधिकारी सचिन ओबेरॉय की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
सचिन ओबेरॉय ने मंच की ओर से डीएफओ पांवटा साहिब को 3 दिन का अल्टीमेटम भी दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रवासी कथित गौ हत्यारों के द्वारा अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों को लेकर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो विरोध-प्रदर्शन के चक्का जाम और फॉरेस्ट विभाग के कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।
सचिन ओबेरॉय ने बताया कि यह वह प्रवासी है जो गोवंश की हत्या में आरोपी पाए गए हैं। उन्होंने बताय कि यह गौ हत्यारे प्रवासी मानपुर देवड़ा में फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध रूप से रह रहे थे।
उन्होंने अंदेशा भी जताया है आरोपी अवश्य ही वन विभाग के जंगलों से अवैध रूप से वन तस्करी करते होंगे। वही इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे हिंदू जागरण मंच के संदीप सिंह अजय हेमंत शर्मा ,पंकज, अतुल ,कौशल सेवल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]