Loading...

हिंदू संगठनों की श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित हुई बैठक

PARUL • 25 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले माजरा क्षेत्र में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु शिव मंदिर माजरा में विविध हिंदू संगठनों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदु परिषद, बंजरग दल, हिंदू जागरण मंच, कांवड़ मंडल, महिला मंडल तथा मंदिरों की समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों द्वारा श्री अयोध्या जी से पूजित अक्षत कलश माजरा खंड में लाने हेतु चर्चा की गई। बैठक में सोलन विभाग के संघचालक चंद्रशेखर ने राममंदिर के इतिहास की पूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम हेतु खंड संयोजक भगवान व सह संयोजक अशोकेद्र को दायित्व दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूजित अक्षत 31 दिसंबर 2023 को 11 बजे दो सड़क माजरा से शोभायात्रा के साथ शिव मंदिर माजरा में लाए जाएंगे।