Loading...

हिट एंड रन मामले में मनाली से गिरफ्तार किया आरोपी

PARUL • 9 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के पंडोह में हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलसि ने आरोपी को मनाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक की पहचान गुरपिंद्र सिंह 31 पुत्र लखविंद्र सिंह निवासी जस्सोवाल होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। बता दें पुलिस ने आरोपी पर्यटक के वाहन को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते पांच जनवरी को सुबह करीब 4:30 बजे पंजाब से मनाली की ओर जा रहे एक पर्यटक वाहन ने 70 वर्षीय बुजुर्ग योनतन दोरजे निवासी लाहौल-स्पीति को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

वहीं घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते उनकी टांग का ऑपरेशन करना पड़ा। योनतन दोरजे का बेटा पुलिस बटालियन पंडोह में तैनात है। इससे मिलने के लिए वह लाहौल-स्पीति से पंडोह पहुंचा था। इस बीच यह दुर्घटना हाे गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पंजाब नंबर वाहन को ट्रेस किया गया और बीते रविवार को पुलिस की टीम मनाली पहुंची और पर्यटक को गिरफ्तार किया। साथ ही वाहन को जब्त कर लिया। एसएचओ सदर सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक को जमानत में रिहा कर दिया गया है।