Loading...

हिमपात न होने से बागवान चिंतित, सेब के पौधो पर पड़ा बुरा असर

SAPNA THAKUR • 7 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल में हिमपात ना होने के कारण फसलों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आलम यह है कि हिमपात न होने के कारण सेब के पौधे खराब होने की कगार पर आ गए हैं जिससे बागवानों की चिंता और भी बढ़ गई है।

आमतौर पर इन क्षेत्रों में बागवान बगीचों में प्रूनिंग का कार्य व खाद डालने के कार्य को नवंबर और दिसंबर के बीच ही पूरा कर देते है लेकिन इस वर्ष अभी तक हिमपात ना होने के कारण बागवानों को यह डर सता रहा है कि धूप लगने से कहीं सेब के पौधों पर बुरा असर ना पड़े।

यदि जनवरी के बीच तक हिमपात ना हुआ तो सेब की फसल तबाह हो जाएगी जिससे बागवानों को काफी नुक्सान उठाना पड़ सकता है। उपमंडल चौपाल के 80 प्रतिशत बागवान कृषि पर ही निर्भर है परंतु हिमपात ना होने के कारण उनकी चिंता और भी बढ़ गई है।