Loading...

हिमाचली टोपी पहन दलाई लामा ने लाइव देखा गणतंत्र दिवस समारोह, फेसबुक अकाउंट से…

PRIYANKA THAKUR • 27 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला

तिब्बतियों के अध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने वीरवार को अपने मैक्लोडगंज स्थित आवास पर भारत के गणतंत्र दिवस समारोह को टेलीविजन के माध्यम से लाइव देखा। दलाई लामा ने पारंपरिक पहाड़ी टोपी पहन कर इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर सांझा की है। दलाई लामा की फेसबुक वॉल पर 770 फॉलोअर्स ने शेयर किया, 17 हज़ार लोगों ने लाइक किया और 897 लोगों ने कॉमेंट किये हैं।

गौरतलब है कि धर्मगुरु दलाईलामा कई बार सार्वजनिक रूप से हिमाचल और धर्मशाला के प्रति अपना प्रेम जाहिर कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर साझा की गई फोटो में उन्होंने लामाओं की ओर से ली जाने वाली लाल रंग की शॉल ओढ़ी हुई थी। पहाड़ी टोपी के साथ लाल रंग के लिबास में शेयर की गई फोटो को उनके अनुयायियों द्वारा खूब पसंद और शेयर किया गया।