Loading...

हिमाचल: आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल गठन पर होगी चर्चा

PRIYANKA THAKUR • 2 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के गठन को 21 दिन का वक्त बीत गया है, लेकिन अब तक कैबिनेट का गठन नहीं हो पाया है। लगातार किसी ना किसी पेच की वजह से कैबिनेट गठन में देरी हो रही है। ऐसे में आज सीएम सुखविंदर सिंह दिल्ली जा रहे हैं। वह दोपहर बाद मनाली से सीधे दिल्ली जाएंगे और आलाकमान और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों पर अंतिम मोहर लगेगी। दरअसल, हिमाचल में सीएम समेत कुल 12 मंत्री बनते हैं। सीएम और डिप्टी सीएम बन चुके हैं और अब ऐसे में 10 मंत्री और बनाए जाएंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा कई मायनो में अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल 3 जनवरी को दिल्ली से लौटेंगे और कांगड़ा में जनसभा रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4 जनवरी से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।