हिमाचल: आरडी धीमान होंगे प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त, बैसाखी राम बने….
HNN / शिमला
मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर आज प्रदेश सरकार ने पीटरहॉफ में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमे सरकार ने मुख्य सचिव आरडी धीमान को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने का फैसला लिया। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।
गौरतलब है कि धीमान मुख्य सचिव के पद से 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। मुख्य सूचना आयुक्त का पद पिछले कुछ महीनों से खाली चल रहा है। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त सूचना का अधिकार अधिनियम(आरटीआई) के तहत आने वाली अपीलों को सुनता है। मुख्य सूचना आयुक्त को लेकर जल्द अधिसूचना जारी होगी।
वही, हिमाचल प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक बैसाखी राम तखी को पदोन्नत कर निदेशक बनाया है। यह फैसला विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुतियों पर लिया गया है।