लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल उत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या रही पहाड़ी नाटियों के नाम

PARUL | 5 अक्तूबर 2023 at 2:44 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

19वें हिमाचल उत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी गायक सुरेश शर्मा की नाटियों के नाम रही। इस मौके पर मुख्यातिथी के तौर पर एडीसी सोलन अजय यादव, विशिष्ठ अतिथि के तौर पर एएसपी योगेश रोल्टा सहित एक्साईज विभाग के कमीशनर देवकांत खाची, सुरेंद्र ठाकुर, जोगिंद्रा बैंक के एमडी नरेंद्र चौहान, प्रणव चौहान, भीष्म ठाकुर, प्रियंका चौहान आदि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

चौथी संध्या में पहाड़ी गायक इंदु बाला, सुनिल कश्यप, पूनम सरमाईक, दिक्षा पंडित, गौरव, रवि रणहोत्तरा और बिन्नी बौबी का कार्यक्रम भी खूब सराहा गया। चौथे दिन की संध्या में इंटर स्कूल डांस कॉम्पिटिशन के तहत देश भक्ति पर आधारित डांसेज का सुंदर प्रदर्शन किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रतियोगिता में जज की भूमिका में जानीमानी रंगकर्मी सुनिता और मंजू भारद्वाज ने निभाई। डांस प्रतियोगिता में बीएल स्कूल, जीनियस ग्लोबल स्कूल, सोलन पब्लिक स्कूल, गीता आदर्श विद्यालय, दयानंद आदर्श विद्यालय, युरो किडस आदि स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक डांस पेश किए।

मुख्यातिथी अजय यादव ने डायनामिक इंडिया युवा मंडल के संस्थापकों पंकज सूद, मुकेश शर्मा और कीर्ती कौशल सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हर साल ऐसे सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन कर युवा मंडल ने सराहनीय काम किया है। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित स्कूली बच्चो को भी प्रेरित करते हुए पढ़ाई और अनुशासन का महत्व समझाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]