लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल उत्सव की तीसरी संध्या मां की ममता को समर्पित

PARUL | 4 अक्तूबर 2023 at 9:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

मां की ममता, स्नेह और संवेदनशीलता को समर्पित हिमाचल उत्सव की तीसरी संध्या में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा मंडल के संस्थापक सदस्यों की माता संतोष सूद, कमला शर्मा और स्नेहलता कौशल ने शिरकत की। मां- बच्चों के रिश्ते के प्रेम और सम्मान को दर्शाता ये प्रयास मां की महिमा के लिए युवा मंडल की कृतज्ञता भी प्रदर्शित कर गया।

तीसरी संध्या में विशिष्ठ मेहमान के तौर पर वीणा अग्रवाल सहित भाजपा के नगर निगम के पार्षदों कुलभूषण गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, रेखा साहनी और सीमा भी मौजूद थी। संध्या में सोलन की एसडीएम कविता ठाकुर ने भी युवा मंडल को अपना आशीर्वाद दिया। तीसरी संध्या में पहाड़ी कलाकार रामेश्वर की नाटियों पर हजारों युवा ग्राउंड में थिरकते दिखे। रामेश्वर ने अपनी हिट नाटियों से युवाओं को खूब नचाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तीसरी संध्या में बिलासपुर से आई भाई-बहन की जोड़ी अक्षय और अन्नया ने अपनी गायकी से सोलन को अपना मुरीद बना दिया। हिंदी पहाड़ी गीतों से सजा भाई-बहन की जोड़ी का कार्यक्रम तीसरी संध्या को लोगों के दिलों में हमेशा की लिए यादगार बना गया। पहाड़ी गायक नरेंद्र निट्टू और सुदर्शन दीवाना ने भी शानदार नाटियों से खूब रौनक लगाई।

सोलन के स्थानीय कलाकार राहुल सारंग, ट्विंकल शर्मा और राहुल ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इंटर स्कूल डांस कंपटीशन के दूसरे दिन निर्णायक मंडल में जानी मानी रंग कर्मी सुनीता और मंजू भारद्वाज शामिल रहीं। प्रतियोगिता में बीएल स्कूल, गुरुकुल, सोलन पब्लिक, जीनियस ग्लोबल, यूरोकिड्स आदि 10 स्कूलों के शानदार वेस्टर्न थीम पर आधारित डांस हुए।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन देशभक्ति के थीम पर डांस प्रतियोगिता हुई। युवा मंडल के संस्थापकों पंकज सूद अध्यक्ष, मुकेश शर्मा उपाध्यक्ष, कीर्ति कौशल महासचिव ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। युवा मंडल के सदस्यों अंकुश सूद, संजीव वर्मा, रिपुदमन, सरदार सिंह ठाकुर, विजय ठाकुर, रजत थापा, नीरज गाजता, मनोज ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]