Loading...

हिमाचल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की सूची जारी

Shailesh Saini 29 Mar 2026 Edited 29 Mar Quick read

कुलदीप राठौर को अनुशासन समिति की जिम्मेदारी, मदन चौधरी बने कोषाध्यक्ष, 27 महासचिव नियुक्त

हिमाचल नाऊ न्यूज नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल हुआ है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, उपाध्यक्षों, कोषाध्यक्ष और महासचिवों की सूची जारी कर दी। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी के बाद जारी सूची में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, आशा कुमारी, कर्नल धनीराम शांडिल, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, चंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा, रामलाल ठाकुर, गंगूराम मुसाफिर और अनीता वर्मा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

अनुशासन समिति की कमान राठौर को

नई सूची में कुलदीप सिंह राठौर को अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का चेयरमैन बनाया गया है। समिति में हर्षवर्धन चौहान, आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, बाबा हरदीप सिंह, नीरज नायर, अनुराधा राणा और महासचिव (संगठन), एचपीसीसी को भी शामिल किया गया है।

12 उपाध्यक्ष, 27 महासचिव नियुक्त

कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में 12 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें प्रकाश चौधरी, नीरज भारती, बंबर ठाकुर, सतपाल रायजादा, रजनीश किमटा, परस राम, मोहिंदर चौहान, जीवन ठाकुर, करण सिंह पठानिया, अमित नंदा, चेतराम ठाकुर और चंदर प्रभा नेगी शामिल हैं।वहीं, मदन चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा पार्टी ने 27 महासचिवों की भी नियुक्ति की है। इनमें विनोद जिंटा, पवन ठाकुर, अनीता वर्मा, अमित भरमौरी, हरि कृष्ण हिमराल, सुरिंदर मनकोटिया, यश पाल तनैक, विकास ठाकुर, यशवंत खन्ना, रणजीत सिंह राणा, धर्मेंद्र धामी, मनमोहन कटोच, सुरेश नागटा, विवेक कुमार, देविंदर जग्गी, महेंद्र स्टैन, हरि चंद शर्मा, सत्यजीत नेगी, रमेश चौहान, ज्योति खन्ना, यादोपति ठाकुर, सोनिया चौहान, बलविंदर बल्लू, रमेश ठाकुर, चंद्रशेखर शर्मा, उपेंद्र कांत मिश्रा और दीपक शर्मा के नाम शामिल हैं।

संगठन को चुनावी मोड में लाने की तैयारी

राजनीतिक हलकों में इस नई सूची को प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सूची में सरकार, संगठन और विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश साफ नजर आ रही है।इस संबंध में अंतिम आधिकारिक पुष्टि एआईसीसी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में की गई है।