Loading...

हिमाचल का जवान छत्तीसगढ़ में शहीद, हैंड ग्रेनेड फटने से हुआ हादसा

Ankita • 6 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की उसके पास रखे ग्रेनेड के दुर्घटनावश विस्फोट होने के कारण मौत हो गई। बता दें शहीद जवान बलवीर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के राजा का तालाब नेरना गांव के रहने वाले थे और उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को 20 जिलों में हो जा रही है। दंतेवाड़ा जिले में भी पहले चरण में वोटिंग होनी है। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 12 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

गश्त के लिए दल थाना परिसर से बाहर जा रहा था, तभी हेड कांस्टेबल बलबीर चंद द्वारा पहनी थैली में रखा हथगोला फट गया। विस्फोट में गंभीर रुप से घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।