Loading...

हिमाचल का 26 वर्षीय जवान शुभम धीमान लेह में शहीद

Ankita • 4 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश का 26 वर्षीय जवान शुभम धीमान लेह में शहीद हो गए है। शुभम धीमान पुत्र स्वर्गीय रूमाल सिंह जिला कांगड़ा के जवाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायत ढोल के दुराना गांव के रहने वाले थे। शुभम धीमान के पिता भी आर्मी से रिटार्यड हुए थे व डेढ़ साल पहले ही उनका देहांत हुआ है।

शुभम धीमान अभी अविवाहित थे। वह अपने पीछे माता संतोष देवी उम्र 53 साल और बड़ा भाई पंकज कुमार को छोड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शुभम धीमान 14 डोगरा रेजीमेंट में थे व वर्तमान में लेह में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

वह शुक्रवार शाम को लेह में अपनी ड्यूटी करते हुए गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण शहीद हो गए। शुभम का पार्थिव शरीर रविवार को दोपहर 2 बजे तक गांव में पहुंच जाएगा। वहीं जवान के शहीद होने की खबर सुनकर परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।