हिमाचल की आईटीआई में अभ्यर्थियों को 3 चरणों में मिलेगा प्रवेश
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में जितने भी अभ्यर्थी आईटीआई में दाखिला लेना चाहते है, उनके लिए एक जरूरी खबर है। बता दें हिमाचल की सभी आईटीआई में 3 चरणों में दाखिला मिलेगा। बता दें प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 28 जून शुरू हो चुकी है, जोकि 9 जुलाई तक चलेगी। हिमाचल में 152 सरकारी और 140 निजी आईटीआई है। बता दें कि पहले दो चरणों में ट्रेडों के हिसाब से 10वीं और 12वीं कक्षा के अंक मैरिट का आधार बनेंगे।
दो राउंड के बाद तीसरे चरण में स्पॉट राउंड के तहत संस्थान स्तर पर मेेरिट के आधार पर सीटें भरी जाएंगी। बता दें पहले राउंड में सीटों का आवंटन 28 जुलाई को किया जाएगा। तीन अगस्त तक संबंधित अभ्यर्थी संबंधित संस्थानों में अपने-अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे। पहले चरण में सीटें आवंटित करने के बाद शेष बची सीटों काे 4 अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा।
दूसरे चरण में खाली सीटों के लिए अभ्यर्थियों को पुन: आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास 14 अगस्त तक का समय रहेगा। 21 अगस्त को सीटों का आवंटन होगा जबकि इसके लिए 24 अगस्त को अभ्यर्थी दस्तावेजों का सत्यापन करवाएंगे। शेष बची सीटों को 25 अगस्त को प्रदर्शित किया जाएगा।
28 से 31 अगस्त तक स्पॉट राउंड के जरिए अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। स्पॉट राउंड में 28 अगस्त को 70 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। 29 को 55 से 70 फीसदी, 30 को पास मार्क्स से लेकर 55 फीसदी और 31 अगस्त को पास अंकों और इससे अधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी स्पाॅट काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।