हिमाचल की इस पंचायत में शराब बेची तो देना होगा इतना जुर्माना….
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की ग्राम पंचायत करेरी में अगर कोई व्यक्ति शराब बेचता हुआ पाया गया तो उसे 10 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। वहीं, जो शराब पीता पाया गया, उसे 5,000 जुर्माना देना पड़ेगा।
इसके अतिरिक्त कोई व्यक्ति गाली-गलौज करता हुआ पकड़ा गया तो उसे भी 5,000 जुर्माना देना पड़ेगा। बता दें यह निर्णय ग्राम पंचायत करेरी और यूथ क्लब की एक संयुक्त बैठक में लिया गया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायत की प्रधान सुषमा देवी ने बताया कि गांव में पिछले कई समय से कुछ लोग सरेआम शराब बेच रहे हैं, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसके साथ ही युवा पीढ़ी पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंचायत में यह निर्णय लिया है।