Loading...

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे

Ankita • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा की चार व विधानसभा की छह सीटों के लिए मतगणना जारी है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पहले राउंड के बाद हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे हैं।

शिमला से सुरेश कश्यप 23,990 से अधिक मतों की लीड के साथ आगे हैं। वहीं हमीरपुर सीट पर भाजपा के ही अनुराग ठाकुर 46,571, मंडी से कंगना रणौत 19, 861 मतों की लीड के साथ आगे हैं।

कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज 68, 851 से अधिक मतों से लीड कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी सभी चारों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।