HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर एक बार फिर से हिमपात हुआ है जिससे प्रदेश के पहाड़ बर्फ से सफेद हो गए हैं। बता दे बीते रोज मौसम ने एकाएक करवट बदली जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। इस दौरान रोहतांग, कुंजम दर्रा, चंद्रभागा, शिगरी ग्लेशियर, घेपन पीक, बारालाचा और शिंकुला दर्रा में बर्फ के फाहे गिरे।
वही ताजा बर्फबारी के बाद से हिमाचल में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। हालांकि अभी आगामी दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम के साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रविवार से 23 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिलेगी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group