HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ है जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। बता दें कि बीते कल मौसम ने एकाएक करवट बदली जिसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।
इस दौरान रोहतांग दर्रा सहित मनाली-लेह मार्ग पर आने वाले बारालाचा, शिंकुला सहित ऊंची पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरे। ऐसे में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लू एक बार फिर ठण्ड की चपेट में आ चुका है। उधर, मैदानी इलाकों में रात और सुबह के वक्त बूंदाबांदी हुई है जिससे मौसम में ठंडक आ गई है।

