हिमाचल की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, अब हैंडबॉल में जीता स्वर्ण पदक
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की बेटियों का गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन जारी है। प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने अब स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
जानकारी के मुताबिक, अब हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने फाइनल में हिमाचल ने हरियाणा को 40/20 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
बता दें फाइनल में निधि ने 5, भावना ने 8, पायल ने एक, मिताली ने 6, मेनिका 9, शिवानी ने 5, गुलशन ने 3, प्रियंका ने 3 गोल किए। हिमाचल ने पहली बार इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था जिसमें स्वर्ण पदक जीता है।
