HNN/ कुल्लू
हिमाचल की लोकगायिका अनीता देवी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, अनीता को अचानक ही दिल का दौरा पड़ा जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें अनीता कुल्लू के मशाड़ा गांव की रहने वाली थी। अनीता के निधन से कुल्लू घाटी के समेत हिमाचल में शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दें उन्होंने कुल्लवी भाषा में भजनों सहित अनेक गीत गए थे। उन्होंने 90 के दशक में मनाली विंटर कार्निवाल में मुंबई, गुजरात, नासिक और पंजाब के नामी गायकों को हराकर बेस्ट हिंदी फिल्मी गायिका का खिताब अपने नाम किया था। अनीता लोक गायिका होने के साथ-साथ भाजपा पार्टी से भी जुड़ी हुई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अनीता के निधन पर भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की धनेश्वरी ठाकुर, मनाली भाजपा अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर सहित कई भाजपाइयों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक जताया। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने अपनी कर्मठ कार्यकर्ता और लोगों में देशभक्ति की लौ जगाने वाली गायिका को खोया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group