लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में दो वर्ष बाद अब अगले माह होंगे छात्र परिषद के चुनाव

PARUL | 20 नवंबर 2023 at 3:32 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो वर्ष बाद अगले माह छात्र परिषद चुनाव होंगे। इन छात्र संघ चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया 6 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी। इसके अलावा 12 स्कूलों और केंद्रों में अध्ययनरत विवि के 2392 विद्यार्थी मतदान में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष छात्र परिषद के चुनाव नहीं हुए थे।

इस बार शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छात्र परिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। केंद्रीय विवि में इस समय 12 स्कूल चल रहे हैं। इन सभी स्कूलों में विद्यार्थी निर्वाचित होंगे। जो चुनाव के बाद अपने-अपने स्कूल के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से नामांकन पत्र भरे जाने की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। चुनाव प्रचार की प्रक्रिया 4 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शुरू होगी, जो 5 दिसंबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी।

6 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होंगे और शाम 5 बजे तक विजेताओं की घोषणा कर दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के दूसरे कालेजों में छात्र परिषद के चुनाव नहीं होते हैं। यहां पर मेरिट में आए छात्रों को ही छात्र परिषद की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

प्रदेश के कालेजों में भी छात्र परिषद चुनावों को बहाल करने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई और एसएफआई लगातार करती आ रही है, लेकिन अभी तक यह चुनाव शुरू नहीं हो पाए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]