Loading...

हिमाचल में आगामी कुछ दिनों तक मौसम रहेगा साफ, खिलेगी धुप

Ankita • 8 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धुप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी। हालाँकि कल भी प्रदेश के कई हिस्सों में धुप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है।

बता दें कि इन दिनों पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। जिससे सुबह-शाम शीतलहर जारी है। बीते दिनों पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

8 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 14 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को भी ठंड से राहत मिलेगी।