हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। करसोग से आनी जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस (एनपीटी) करीब 11:30 बजे श्वाड-निगान मार्ग पर शकेलड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक की माैत और 20 से ज़्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के दौरान बस में करीब 25 लोग सवार थे। अभी तक एक यात्री की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार, बस के उड़े परखच्चे
घटना इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग सबसे पहले घटना स्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को भी तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है, और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास जारी
प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों और प्रशासन की तत्परता से कई लोगों की जान बचाने की कोशिश की जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें
Sad: 1






