Loading...

हिमाचल के इतने विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर रोक, जानिए वजह…

Ankita • 7 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में 7,269 प्री मैट्रिक और 4,605 पोस्ट मैट्रिक के छात्रों की छात्रवृत्ति रोकने के आदेश जारी हो गए हैं। इन छात्रों का आधार लिंक न होने के कारण शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही की। सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूलों के प्रिंसिपलों को जल्दी आधार लिंक करने के निर्देश है।

भविष्य में भी बिना आधार लिंक किसी तरह से छात्रवृत्ति न देने की बात की है। बैंक खाता नम्बर को आधार से सीड करने पर ही अब इन छात्रों को छात्रवृत्ति जारी की जाएगी।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दी जाने वाली पोस्ट और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत इन विद्यार्थियों को वर्ष 2022-23 की किस्त जारी नहीं की है।

शैक्षणिक सत्र 2023-24 का बजट लेने को सभी नियम पूरे करने के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों को निर्देश दिए हैं।