हिमाचल के इन जिलों में इस दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। प्रदेश में लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आगामी छह दिनों तक हिमाचल के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।
इस दौरान मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 27 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं।
इसके प्रभाव से राज्य के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 1 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी जारी रह सकती है। बता दें प्रदेश के लोग और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक बर्फ के दीदार को तरस रहे है। परन्तु अभी तक न बारिश हुई है और न ही अच्छी बर्फ़बारी।