Loading...

हिमाचल के इन जिलों में 2 दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी….

Ankita • 2 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार भारी बर्फ़बारी और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 व 4 फरवरी के लिए बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी से पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

हालांकि आज शुक्रवार की सुबह धूप खिलने से प्रदेश के लोगों ने राहत की सांस ली है। परंतु एक बार फिर लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक, 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होने से 5 फरवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा और शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

6 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। वहीं, बर्फबारी से किसान-बागवानों के साथ पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।