Loading...

हिमाचल के इन जिलों में 3 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार ….

Ankita 3 Feb 2024 Edited 3 Feb 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार भारी बर्फ़बारी और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 फरवरी के लिए बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी से पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

जानकारी के मुताबिक, राज्य में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से 5 फरवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी भागों में बारिश की संभावना है। 4 फरवरी को कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

वहीं, 3 और 4 फरवरी को राज्य के मैदानी/निचले पहाड़ी और मध्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। 4 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि 6 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है।