हिमाचल के इन पांच जिलों में उपभोक्ताओं को मिलेगा दो माह की चीनी का कोटा…..

SUGAR.jpg

HNN/हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में राशनकार्ड धारकों को दिसंबर और जनवरी की चीनी का कोटा एक साथ दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिले में यह कोटा दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक द्वारा यह निर्देश हर जिले के खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को दिए गए हैं।

खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक हमीरपुर संजीव वर्मा ने बताया कि अक्तूबर के दौरान खराब चीनी की आपूर्ति किए जाने से राशन कार्ड धारकों को चीनी की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही थी। चीनी की सप्लाई को मिलों को वापस किया गया था। उन्होंने बताया कि कुछ डिपोधारकों ने खाद्य आपूर्ति विभाग को मांग नहीं भेजी थी। इस कारण भी कुछ डिपुओं में चीनी की आपूर्ति नहीं पहुंच पाई है।

अब एक साथ दो माह की चीनी का कोटा एक साथ मिलने से लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। गोदामों में दिसंबर और जनवरी की चीनी का कोटा पहुंच गया है। जहां से डिपोधारकों की मांग के अनुसार चीनी की आपूर्ति की जा रही है। अब जल्द ही पांच जिलों के राशनकार्ड धारकों को बकाया चीनी के कोटे के साथ जनवरी का कोटा भी प्रदान किया जाना है