लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के इस जिला में खुलेगा बिजली बोर्ड का चीफ इंजीनियर कार्यालय….

Ankita | 27 नवंबर 2023 at 11:31 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सीएम ने जिला में बिजली तारों को भूमिगत करने के लिए 20 करोड़ रुपए देने की करी घोषणा

HNN/ हमीरपुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए ‘पुनर्वास’ कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला में आपदा प्रभावित परिवारों को 14 करोड़ रुपए से अधिक की राहत राशि प्रदान की, जिनमें 122 परिवारों को मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर पहली किस्त के रूप में 3-3 लाख रुपए जारी किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ऐसे परिवारों को कुल पहली किस्त के रूप में 3.66 करोड़ रुपए जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने जिला के दो बेघर परिवारों को भूमि के दस्तावेज सौंपे तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए 555 मकानों की मरम्मत के लिए 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्हें कुल 5.55 करोड़ की राशि जारी की गई। इसके अलावा उन्होंने प्रभावित 8 दुकानों और ढाबों मालिकों को भी एक-एक लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की।

उन्होंने क्षतिग्रस्त 622 गौशालाओं की मरम्मत के लिए 3.11 करोड़ रुपए, आपदा में अपना सामान गंवा चुके 71 परिवारों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा आपदा के कारण जिला हमीरपुर में क्षतिग्रस्त हुई 1103 कनाल भूमि की एवज में 10 हजार रुपए प्रति बीघा की दर से कुल 55 लाख रुपए तथा 1760 कनाल भूमि पर किसानों की फसल को हुए नुकसान पर 4 हजार रुपए प्रति बीघा की दर से 35.20 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने 27 पशुओं की मृत्यु पर पशुपालकों को 8 लाख रुपए की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में विद्युत बोर्ड का चीफ इंजीनियर कार्यालय खोलने तथा हमीरपुर शहर की बिजली की तारों को भूमिगत करने के लिए 20 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि एक वर्ष में शहर की बिजली की तारों को भूमिगत किया जाएगा। उन्होंने वर्षों से लम्बित बस स्टैंड के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर में 4 अनाथ बच्चों को प्रमाण-पत्र तथा एक भूमिहीन अनाथ बच्चे को जमीन के दस्तावेज भी सौंपे। उन्होंने कहा कि जिला के 252 बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है, जिसमें से 105 बच्चे 18 वर्ष की आयु तक तथा 147 बच्चे 18 से 27 वर्ष की आयु के हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह सचिवालय न आकर बालिका आश्रम टूटीकंडी गए।

मुख्यमंत्री ने श्रीनिवास रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना के तहत जिला हमीरपुर के 13 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट भी प्रदान किए। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि भाजपा ने आपदा के दौरान मात्र राजनीति की और विधानसभा में लाए गए प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए राज्य सरकार का 4500 करोड़ रुपये विशेष राहत पैकेज पूरे देश के लिए मिसाल है, जबकि केंद्र से कोई भी मदद नहीं मिली है।

इस अवसर पर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने आपदा राहत कोष के लिए बाबा बालक नाथ ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री को 5 करोड़ रुपए का चेक भेंट किया। कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी आपदा राहत के लिए 89 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। पेंशनर संघ ने भी 71 हजार रुपए का चेक भेंट किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]