Loading...

हिमाचल के इस जिला में सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल….

PARUL • 17 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में ठंड और कोहरे के कारण निजी और सरकारी स्कूलों को 10 बजे खोलने का निर्णय लिया गया है। साथ ही स्कूलों में छुट्टी का समय 3.30 बजे तय किया गया है। यह जानकारी जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि इंदौरा, फतेहपुर, नूरपुर, जवाली, देहरा, ज्वालामुखी और जयसिंहपुर उपमंडल में निजी और सरकारी स्कूलों को 10 बजे खुलेंगे। उन्होंने कहा कि ठंड-कोहरे के कारण स्कूल के खुलने और छुट्टी के समय में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी दो दिनों के दौरान सुबह के समय जिला में कोहरा छाए रहने की संभावना है।