हिमाचल के इस जिले में भारी बर्फबारी के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज…
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू और मनाली में भारी बर्फ़बारी हुई है। बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। बर्फ़बारी से यहां पर कई सड़के अवरुद्ध हो गई है। इसके अलावा कई बिजली ट्रांसफार्मर और पेयजल आपूर्ति भी ठप पड़ चुकी है।
वहीं, भारी बर्फबारी के चलते प्रशासन ने 2 फरवरी के लिए कुल्लू जिले में स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। वहीं बारिश के चलते मनाली की ओर बस सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं।
बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग होकर मनाली-केलांग नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बाधित हो गई हैं। लाहौल का संपर्क कुल्लू जिला से कट गया है। मनाली शहर में एक फीट बर्फबारी हुई है। इसके अलावा, सोलंगनाला में दो फीट और अटल टनल के आसपास तीन फ़ीट के क़रीब ताज़ा बर्फ़बारी हुई है।