Loading...

हिमाचल के इस सरकारी स्कूल में छात्रों से उठवाए गैस सिलिंडर……

Ankita • 16 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के राजकीय माध्यमिक पाठशाला शिम में स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों से मिड-डे मील का गैस सिलिंडर उठवाया गया है। स्कूल प्रबंधन की इस हरकत के कारण बच्चों के अभिभावकों में काफी रोष है।

अभिभावकों का कहना है कि शिम स्कूल में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उनका कहना है कि जो अभिभावक बच्चों को शिम स्कूल में पढ़ा रहे हैं, उनके बच्चों से पढ़ाई की बजाय गैस सिलिंडर उठाने के साथ ही अन्य काम करवाए जा रहे हैं।

उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि उन्हें स्कूल के छात्रों से गैस सिलिंडर ढोने और अन्य काम करवाने जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।