Loading...

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से लकदक, तापमान में भारी गिरावट

Ankita • 27 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बता दें सोमवार रात से जिला कुल्लू के ऊंचे इलाकों और लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जिला कुल्लू और लाहौल के कई इलाकों में जनजीवन अभी पटरी पर नहीं लौटा कि मौसम में फिर करवट ली है।

भारी बर्फ़बारी से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बता दें किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति व चंबा जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ़बारी हो रही है।

रोहतांग दर्रा में 25, अटल टनल के साउथ पोर्टल में 12 ,नॉर्थ पोर्टल 8, सिस्सू और केलांग में पांच-पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को मौसम को देखते हुए यात्रा करने की सलाह दी है।