Loading...

हिमाचल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा…

By Ankita Published: 17 May 2024, 5:51 PM | Updated: 17 May 2024, 5:51 PM 1 min read

इन तीन जिलों में विशाल जनसभाओं को करेंगे संबोधित…..

HNN/ शिमला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के एक दिवसीय दौरे रहेंगे। इस दौरान वह कांगड़ा में फतेहपुर, चंबा और सोलन के अर्की में तीन विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

उनकी पहली जनसभा प्रातः 11:00 बजे, स्थान-रैहण फतेहपुर, कांगड़ा, दूसरी जनसभा चंबा में दोपहर 1 बजे होगी और तीसरी सोलन के कुनिहार में दोपहर 3:30 बजे होगी। इन विशाल जनसभाओं को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

उनके संबोधन से हिमाचल में प्रचार को तेजी मिलेगी और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बूस्ट भी होगा। इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए एक वातावरण का निर्माण होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता उत्साह के साथ तैयारियां कर रहे है।