Loading...

हिमाचल के कई इलाकों 2 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार

Ankita • 24 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज़ बदल सकता है। आज भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में धुप खिली हुई है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। दो दिनों बाद प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी तो कुछ भागों में बारिश के आसार है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में 1 मार्च तक मौसम खराब रह सकता है। वहीं, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 26 व 27 फरवरी को राज्य के मध्य व उच्च कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

1 मार्च को भी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में काफी गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।