हिमाचल के कई क्षेत्रों में आज बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी
हिमाचल में शीतलहर तेज, रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बुधवार को बारिश होने से आज मौसम में ठंडक आ गई है। चंबा के भरमौर की ऊपरी चोटियों मणिमहेश, कुगती, चौबिया, काली छौ में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।
मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार, वीरवार और शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं जून के अंत तक प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है। बारिश होने से प्रदेश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। दिन के समय चिलचिलाती धुप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालाँकि अब मौसम जल्द ही दस्तक देगा, जिस कारण लोगों को अब प्रचंड गर्मी से भी काफी राहत मिलेगी।