हिमाचल के कई भागों में आज बारिश, अंधड़ और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, अंधड़ और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति सहित चंबा, कांगड़ा, शिमला व कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।
पांच और छह मई को उच्च पर्वतीय जिलों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। सात से नौ मई तक दोबारा प्रदेश में कई जगह मौसम बिगड़ने के आसार हैं।