हिमाचल के कई भागों में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार, कल से ऐसा रहेगा मौसम…
HNN/ शिमला
हिमाचल के कई भागों में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार है। प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी से पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। इसके साथ ही आज सोमवार को कुछ क्षेत्रों में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 6 से 11 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बता दें प्रदेश में पिछले 2-3 दिनों से बारिश-बर्फ़बारी का दौर जारी है। जिससे प्रदेश में शीतलहर का काफी प्रकोप बढ़ गया है।
प्रदेश के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम खुलने से किसान-बागवान भी खेतों और बगीचों में काम कर सकेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है।