Loading...

हिमाचल के कुछ भागों में आज अंधड़ व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

Ankita • 21 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। हालाँकि कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले जिलों में लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बर्फ़बारी के कारण पड़ रही ठंड से लोगों को अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी प्रदेश के कुछ भागों में अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उच्च पर्वतीय भागों में 25 फरवरी तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। उधर, 24 फरवरी की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 26 व 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।