Loading...

हिमाचल के डिप्टी सीएम की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने संभाला असिस्टेंट प्रोफेसर पद का कार्यभार

By PARUL Published: 16 Jun 2024, 11:03 AM | Updated: 16 Jun 2024, 11:05 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने एचपीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज शिमला में बतौर सहायक प्रोफेसर पदभार संभाल लिया है।

बीते शुक्रवार को विश्वविद्यालय में आयोजित हुई ईसी की बैठक में शिक्षक भर्ती से संबंधित लिफाफे खोले गए थे। इसमें 5 उम्मीदवारों का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ था।

इसमें डॉ. आस्था अग्निहोत्री भी शामिल हैं। शनिवार को पदभार संभालने के बाद डॉ. आस्था अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी सांझा की।