हिमाचल के नए पुलिस महानिदेशक बने आईपीएस अधिकारी अतुल वर्मा
HNN/ शिमला
हिमाचल के नए पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को बनाया गया है। बता दें अतुल वर्मा 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी है। निर्वाचन विभाग की मंजूरी के बाद सरकार ने बुधवार को अतुल वर्मा को हिमाचल पुलिस महानिदेशक लगाया है।
इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए है। बता दें अतुल वर्मा मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस विभाग में 35 वर्ष की सेवा के बाद डीजीपी संजय कुंडू मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। संजय कुंडू के सेवानिवृत्त होने के बाद डॉ. अतुल वर्मा हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं।