हिमाचल के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार, बर्फ के बीच जमकर की मस्ती
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से पूरी तरह से गुलजार हो चुके हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थलों में सैलानियों की चहल कदमी देखने को मिली। जगह-जगह पर सैलानी अपनी तस्वीरों को कैमरे में कैद करते हुए नजर आए। वही बीते दिनों पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बीच लुफ्त उठाने के लिए भी बड़ी संख्या में सैलानियों ने लाहौल-स्पीति और मनाली के पर्यटन स्थलों का रुख किया।
मनाली सहित अटल टनल, सोलंगनाला व सिस्सू में पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। इस दौरान पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती कर स्कीइंग, आइस स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य गतिविधियों का लुत्फ उठाया। उधर, राजधानी शिमला के भी तमाम पर्यटन स्थल सैलानियों से पूरी तरह से गुलजार है। शहर के होटलों में अच्छी खासी ऑक्युपेंसी चली हुई है जिससे पर्यटन कारोबार भी बेहतर चला हुआ है।
उधर, शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर के बाद भी शहर में पर्यटकों की आमद कम नहीं हुई है। वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी यहां पहुंचे जिन्होंने यहां के सुनहरे मौसम का लुफ्त उठाया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों के दौरान भी पर्यटन कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।