Loading...

हिमाचल के मेजर भावुक शर्मा को सेना मेडल से किया सम्मानित

Ankita • 11 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के मेजर भावुक शर्मा को सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। बता दें 21 वर्षीय भावुक शर्मा पुत्र संजय शर्मा जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी वार्ड नंबर 7 के रहने वाले है। उन्हें यह पदक मिलने से परिजन काफी गर्व महसूस कर रहे है।

परिजनों सहित समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भावुक शर्मा को यह सम्मान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नॉर्दर्न कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल द्वारा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, 2023 में ड्यूटी के दौरान कश्मीर घाटी के बारामूला में भावुक शर्मा को एक गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली।

जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर ली और मुठभेड़ में भावुक ने बहादुरी के साथ एक आतंकी को मार गिराया। बता दें भावुक शर्मा 21 साल की आयु में भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल में भर्ती हुए थे।