लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के मैक्लोडगंज में बिना दस्तावेजों के रह रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

Ankita | 5 अगस्त 2023 at 8:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में बिना दस्तावेजों के रह रहे एक अमेरिकी नागरिक को पुलिस की सिक्योरिटी ब्रांच ने हिरासत में लिया है। विदेशी की पहचान अमेरिका निवासी माइका टायलर हाइट के रूप में हुई है। 28 वर्षीय हाइट के खिलाफ पुलिस ने फॉर्नर एक्ट की धारा 14 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में विदेशी ने बताया कि वह साल 2021 में उत्तरप्रदेश के वाराणसी आया था। उसके पास पासपोर्ट सहित अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विदेशी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक विदेशी ने पुलिस को बताया है कि उसने दस्तावेज जला दिए हैं।

वह बौद्ध धर्म का अनुयायी है, जिसके चलते मैक्लोडगंज में रह रहा है। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यूएसए दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]