हिमाचल के मैदानी जिलों में धुंध ने बढ़ाई परेशानी, पानी की पाइपें जमी
HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में इन दिनों धुंध ने लोगों को परेशानी में डाला हुआ है। खास तौर पर सुबह और शाम प्रदेश के मैदानी जिलों में घनी धुंध पड़ रही है जिससे सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना वाहन चालकों को करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के वक्त धुंध पड़ने से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है जिसके चलते सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है।
उधर, नाहन को छोड़कर अन्य सभी शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में इस कदर गिरावट आई है कि वहां की झीले जमने लग गई हैं। इतना ही नहीं पेयजल लाइनें भी जाम हो गई है जिससे लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है।