Loading...

हिमाचल के युवक की चंडीगढ़ में हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश के युवक की चंडीगढ़ से सटे नयागांव में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आकाश और करण निवासी सफेदा कॉलोनी, नयागांव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शिमला का रहने वाला आशीष चंडीगढ़ में नौकरी करता था। 31 मार्च को वह जब नौकरी के बाद अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान नयागांव के विकास नगर में आकाश और उसके साथी करण ने उसे लूटने की योजना बनाई और आशीष को पकड़ लिया।

तभी बहस और हाथापाई के दौरान दोनों आरोपियों ने गुस्से में आकर आशीष पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद दोनों आरोपी डरकर वहां से भाग गए। पुलिस को मौके से आशीष का मोबाइल मिला था। फोन से डायल किए गए नंबरों से मामले की जांच में पुलिस को सहायता मिली।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी छाती पर तेज नुकीले हथियार से कई वार किए गए थे। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने आशीष की मां के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।