Loading...

हिमाचल के रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में देश में किया टॉप

PARUL • 24 Apr 2024 • 1 Min Read

बिना किसी कोचिंग के परीक्षा पास कर हासिल किया प्रथम स्थान

HNN/कांगड़ा

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीडीएस-2 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के शाहपुर गोरडा निवासी रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश सहित अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

रजत के पिता प्रदीप कुमार भारतीय डाक सेवा की शाखा भानाला में कार्यरत हैं। बता दें कि रजत ने बिना किसी कोचिंग के यह परीक्षा पास की है। रजत की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी की लहर है।

बीते वर्ष ही रजत ने राजकीय महाविद्यालय शाहपुर से 82 फीसदी अंकों के साथ बीए की परीक्षा पासकर कॉलेज में टॉप किया था। इसके लिए रजत को छात्रवृत्ति भी मिली थी।